home page

कविंदर गुप्ता ने लद्दाख के उपराज्यपाल पद से दिया इस्तीफा

 | 

लद्दाख, 05 मार्च (हि.स.)। सूत्रों ने बताया कि लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने गुरुवार को एक चौंकाने वाले घटनाक्रम में अपना इस्तीफा दे दिया।

गुप्ता ने 18 जुलाई, 2025 को केंद्र शासित प्रदेश के तीसरे उपराज्यपाल के रूप में शपथ ली थी। उनके कार्यालय से उनके इस्तीफे के कारणों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह