कविंद्र गुप्ता, नेता प्रतिपक्ष और अभिनेत्री प्रीति सप्रू पहुंचे बावे वाली माता मंदिर
जम्मू,, 19 अक्टूबर (हि.स.)।
जम्मू के प्रसिद्ध बावे वाली माता मंदिर में पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता, नेता प्रतिपक्ष और प्रसिद्ध अभिनेत्री प्रीति सप्रू ने पहुंचकर माता रानी के चरणों में माथा टेका। इस दौरान उन्होंने देश और दुनिया में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
मंदिर पहुंचने पर प्रबंधन की ओर से सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। अतिथियों ने माता के दर्शन किए और मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर बावे वाली माता मंदिर की धार्मिक महत्ता और श्रद्धालुओं की आस्था का भी उल्लेख किया गया। मंदिर प्रबंधन ने अतिथियों के आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की और उनका स्वागत किया।
जम्मू के ऐतिहासिक बाहु किले परिसर में स्थित बावे वाली माता मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां बड़ी संख्या में भक्त माता के दर्शन करने पहुंचते हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

