home page

कटड़ा में तीन दिनों में 245.6 मिमी बारिश, प्रदेश में सबसे अधिक वर्षा दर्ज

 | 

जम्मू,, 21 जुलाई (हि.स.)।

19 से 21 जुलाई के बीच जम्मू-कश्मीर में हुई मूसलाधार बारिश के दौरान कटड़ा में सबसे अधिक 245.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पुंछ में 204.5 मिमी, राजौरी में 186.2 मिमी, रियासी में 184.5 मिमी और उधमपुर में 155.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

भारी वर्षा के कारण राजौरी और पुंछ समेत कई जिलों में फ्लैश फ्लड, भूस्खलन और नदियों-नालों का जलस्तर बढ़ गया, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। प्राकृतिक आपदा के चलते कई लोगों की जान गई और सार्वजनिक व निजी संपत्तियों को भी भारी नुकसान पहुंचा। हालात को देखते हुए प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में राहत एवं बचाव दल तैनात किए हैं और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश जारी रहने की संभावना जताई है तथा विशेषकर पहाड़ी और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सतर्क रहने और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता