home page

कठुआ पुलिस की दोहरी कार्रवाई-अवैध देसी शराब बरामद, चिट्टा तस्कर भी गिरफ्तार

 | 
कठुआ पुलिस की दोहरी कार्रवाई-अवैध देसी शराब बरामद, चिट्टा तस्कर भी गिरफ्तार


कठुआ, 08 मार्च (हि.स.)। कठुआ पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर अवैध देसी शराब और चिट्टा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पहली कार्रवाई में थाना कठुआ के अंतर्गत घाटी स्थित सिडको इंडस्ट्रियल एरिया के पास पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। पूछताछ के दौरान उसकी पहचान विशाल पुत्र सोम दास निवासी सक्ते चक तहसील व जिला कठुआ के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से करीब 10 लीटर अवैध देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब को मौके पर ही जब्त कर आरोपी के खिलाफ एफआईआर नंबर 119/2026 धारा 48(ए) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं दूसरी कार्रवाई में बिलावर थाना क्षेत्र में जीडीसी देवल के पास लगाए गए विशेष नाके के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 4.85 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया। आरोपी की पहचान मेजर सिंह पुत्र संसार सिंह निवासी अमुवाला तहसील रामकोट जिला कठुआ के रूप में हुई है। इस संबंध में एफआईआर नंबर 42/2026 धारा 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है। दोनों कार्रवाइयां एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा के समग्र पर्यवेक्षण में की गईं। पुलिस ने कहा कि जिले में नशे और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया