home page

नशा मुक्त अभियान के तहत कठुआ पुलिस के जागरूकता कार्यक्रम, बसोहली व हीरानगर में युवाओं को किया जागरूक

 | 
नशा मुक्त अभियान के तहत कठुआ पुलिस के जागरूकता कार्यक्रम, बसोहली व हीरानगर में युवाओं को किया जागरूक


कठुआ, 05 मई (हि.स.)। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने बसोहली और हीरानगर में एंटी-ड्रग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। यह कार्यक्रम एसएसपी कठुआ मोहित शर्मा (आईपीएस) के निर्देशन में चल रहे 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत आयोजित किए गए।

बसोहली के सेंट एन्स कॉन्वेंट हाई स्कूल तथा हीरानगर के मॉडर्न पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित इन कार्यक्रमों में पुलिस अधिकारियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों, युवाओं और स्थानीय लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने नशे के दुष्प्रभावों, इसके सामाजिक और पारिवारिक प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा लोगों से सतर्क रहने और नशे के खिलाफ मिलकर लड़ने की अपील की। कठुआ पुलिस ने दोहराया कि भविष्य में भी ऐसे जागरूकता अभियान जारी रहेंगे ताकि समाज को नशे की बुराई से मुक्त कर सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया