home page

नशा मुक्त अभियान के तहत कठुआ पुलिस का जागरूकता शिविर, युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

 | 
नशा मुक्त अभियान के तहत कठुआ पुलिस का जागरूकता शिविर, युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश


कठुआ, 21 मई (हि.स.)। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने सरकारी हाई स्कूल छब्बा चक्क में एक एंटी-ड्रग जागरूकता शिविर का आयोजन किया। यह कार्यक्रम एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा (आईपीएस) के समग्र निर्देशन में आयोजित किया गया।

इस जागरूकता शिविर में पुलिस अधिकारियों, स्कूल के छात्र-छात्राओं, स्टाफ, स्थानीय युवाओं और नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने नशे के दुष्प्रभावों, इसके सामाजिक और पारिवारिक असर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने युवाओं को नशे से दूर रहने, सतर्क रहने और समाज से इस बुराई को जड़ से खत्म करने में सहयोग देने का आह्वान किया। कठुआ पुलिस ने दोहराया कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे, ताकि समाज को नशा मुक्त बनाकर एक सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया