कठुआ पुलिस की कार्रवाई, 45 लीटर देसी शराब बरामद, 3 गिरफ्तार
| Mar 26, 2026, 19:34 IST
कठुआ, 26 मार्च (हि.स.)। कठुआ पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मढ़हीन और नगरी क्षेत्र में करीब 45 लीटर देसी शराब बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस चैकी मढ़हीन (थाना राजबाग) की टीम ने नाका चेकिंग के दौरान दो महिलाओं को पकड़ा, जिनके कब्जे से कुल 35 लीटर अवैध देसी शराब बरामद हुई। दोनों के खिलाफ थाना राजबाग में आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, पुलिस चैकी नगरी (थाना कठुआ) की टीम ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 10 लीटर देसी शराब बरामद की। इस संबंध में थाना कठुआ में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

