home page

नशा मुक्त अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने अवैध अफीम की खेती नष्ट की

 | 
नशा मुक्त अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने अवैध अफीम की खेती नष्ट की


कठुआ, 17 अप्रैल (हि.स.)। नशा मुक्त अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने बिलावर क्षेत्र के पल्लन में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर दिया। इस दौरान पुलिस ने करीब 21.680 किलोग्राम वजन के 180 अफीम (पोस्ता) के पौधे बरामद किए।

पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बिलावर थाना की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। जांच के दौरान खुश मोहम्मद निवासी पल्लन, तहसील बिलावर को अपनी कृषि भूमि में अवैध रूप से अफीम की खेती करते पाया गया। पुलिस ने मौके पर ही पूरी फसल जब्त कर ली और आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कठुआ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत दें, ताकि समाज को नशा मुक्त बनाया जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया