home page

कठुआ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 12 पदक जीते

 | 
कठुआ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 12 पदक जीते


कठुआ, 03 जून (हि.स.)। खेलो इंडिया ताइक्वांडो सेंटर कठुआ के खिलाड़ियों ने श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंडोर स्टेडियम में 30 मई से 2 जून 2026 तक आयोजित प्रथम पीअीएफ इंडिया ओपन इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु और भार वर्गों में कुल 12 पदक जीतकर अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया।

प्रतियोगिता में अभय प्रताप सिंह, तक्षित शर्मा, आरव शर्मा और सौभाग्य ठाकुर ने स्वर्ण पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं रियांश गुप्ता, मृगेश स्पोलिया और आदित्य अंडोत्रा ने रजत पदक हासिल किए। इसके अलावा सहज प्रीत, रुद्रांश स्पोलिया, शांभवी जमवाल, अमूल्य शर्मा और यशस्वी पंगोत्रा ने कांस्य पदक जीतकर टीम की सफलता में योगदान दिया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि में कोचिंग स्टाफ की मेहनत और मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस सफलता से कठुआ जिले में खुशी की लहर है और खेल प्रेमियों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया