home page

साक्षरता से सशक्तिकरण की ओर बढ़ रहा कठुआ-सीईओ

 | 
साक्षरता से सशक्तिकरण की ओर बढ़ रहा कठुआ-सीईओ


कठुआ, 08 सितंबर (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस 2026 के अवसर पर मंगलवार को राजकीय महिला महाविद्यालय कठुआ के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य शिक्षा अधिकारी कठुआ केवल कृष्ण की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत फाउंडेशनल लिटरेसी एवं न्यूमेरसी असेसमेंट टेस्ट उत्तीर्ण करने वाले कठुआ और लखनपुर जोन के नव-साक्षरों को अंकतालिका सह प्रमाणपत्र वितरित किए गए।

सीईओ ने साक्षरता को सशक्तिकरण का आधार बताते हुए उल्लास कार्यक्रम के माध्यम से जिले को साक्षर बनाने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने शिक्षकों, जोनल शिक्षा अधिकारियों और स्वयंसेवकों के योगदान की भी प्रशंसा की। कार्यक्रम में डीईपीओ अंजना, जीजीएचएसएस कठुआ के प्रधानाचार्य जितेंद्र सेठी, जिला उल्लास नोडल अधिकारी राजीव श्रीकांत, जेडईओ, क्लस्टर प्रमुख, शिक्षक और बड़ी संख्या में नव-साक्षर उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया