home page

होली को लेकर कठुआ में प्रशासन अलर्ट, बाजारों में बढ़ी रौनक, शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील

 | 
होली को लेकर कठुआ में प्रशासन अलर्ट, बाजारों में बढ़ी रौनक, शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील


कठुआ, 02 मार्च (हि.स.)। होली के पर्व को लेकर कठुआ जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं और प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। त्योहार से पहले बाजारों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है, जहां लोग रंग, गुलाल, पिचकारी और अन्य होली से जुड़े सामान की खरीदारी में जुटे हुए हैं।

जिला प्रशासन और पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं। अधिकारियों ने लोगों को रासायनिक रंगों के इस्तेमाल से बचने और पर्यावरण के अनुकूल (इको-फ्रेंडली) रंगों का उपयोग करने की सलाह दी है, ताकि किसी की सेहत या पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही किसी भी प्रकार की हुड़दंग, कानून व्यवस्था भंग करने या शांति में बाधा डालने वाले तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस और प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग जिम्मेदारी के साथ त्योहार मनाएं, ताकि होली का पर्व जिले में शांति, खुशी और भाईचारे के माहौल में संपन्न हो सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया