एडीसी महिमा मदान को कठुआ प्रशासन ने दी भावभीनी विदाई
कठुआ, 09 अक्टूबर (हि.स.)। अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त (एडीसी) महिमा मदान के तबादले पर शुक्रवार को जिला प्रशासन कठुआ की ओर से डीसी कार्यालय परिसर के कॉन्फ्रेंस हॉल में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए भावी जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।
उपायुक्त राजेश शर्मा ने महिमा मदान के समर्पण, कार्यकुशलता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता की प्रशंसा की। उन्होंने विश्वास जताया कि वह भविष्य में भी इसी लगन से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगी। महिमा मदान ने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए उपायुक्त सहित जिला प्रशासन की पूरी टीम का आभार जताया। उन्होंने जिले की निरंतर प्रगति और जनहित में समन्वित प्रयासों की उम्मीद व्यक्त की। समारोह में एसीआर विश्व प्रताप सिंह, सीपीओ रंजीत ठाकुर सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

