home page

कश्मीरी परिवारों ने सरकार से ईरान में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने का किया आग्रह

 | 

श्रीनगर, 18 मार्च (हि.स.)। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान में बिगड़ती सुरक्षा के बीच कई भारतीय छात्र अमेरिका और इज़राइल के साथ चल रहे संघर्ष के कारण अजरबैजान सीमा पर फंसे हुए हैं कुछ को पहले निकाले जाने के बावजूद बीमारी और संसाधनों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। फंसे हुए छात्रों के माता-पिता ने विदेश मंत्रालय (एमईए) से सभी फंसे हुए छात्रों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए तत्काल अपडेट और हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। पत्रकारों से बात करते हुए माता-पिता सुहैल मुजामिल कादरी ने बिगड़ती स्थितियों पर प्रकाश डाला।

अभी मुद्दा यह है कि अधिकांश बच्चे ईरान के अस्तारा की ओर अजरबैजान सीमा पर फंसे हुए हैं। जिन समस्याओं का वे सामना कर रहे हैं वे गंभीर हैं। प्रारंभ में 17-18 बच्चों के एक समूह को बाहर निकाला गया था लेकिन उनके पास 14वीं के टिकट थे। उनके साथ 18वीं, 19वीं और 20वीं के टिकट रखने वाले बच्चों को भी अनुमति दी गई थी। उन्होंने कहा कि इस बीच, 15वीं, 16वीं और 17वीं के टिकट वाले बच्चे फंसे हुए हैं। कई लोग फंसे हुए हैं। 15वीं के टिकट वाले बच्चों को 'नो शो' के रूप में चिह्नित किया गया था और 16वीं और 17वीं के लिए भी यही हुआ और अभी भी कुछ नहीं किया गया हैl

कादरी ने आगे सहायता की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हम ईमानदारी से अनुरोध करते हैं कि विदेश मंत्रालय से कोई हमें सीमा पर स्थिति के बारे में जानकारी दे। कुछ बच्चे बीमार हैं, छाती में संक्रमण और इन्फ्लूएंजा से पीड़ित हैं और उन्हें दवाएं नहीं मिल रही हैं। उनके पैसे खत्म हो गए हैं और वे कॉल करने में असमर्थ हैं। हमें इस बारे में अपडेट की सख्त जरूरत है कि क्या हो रहा है। इससे पहले ईरान में फंसे एक कश्मीरी छात्र के माता-पिता मोहम्मद अनवर ने बताया मेरी बेटी एमबीबीएस के अंतिम वर्ष में है। हम उन्हें सुरक्षित रूप से स्थानांतरित करने के लिए तेहरान में भारतीय दूतावास के प्रयासों की बहुत सराहना करते हैं। लेकिन विदेश मंत्रालय से हमारा अनुरोध है कि उन्हें जल्द से जल्द निकाला जाए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता