शोपियां में शून्य से नीचे 0.9 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ कश्मीर में कड़ाके की ठंड
श्रीनगर, 07 नवंबर (हि.स.)। शोपियां में इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई जहां तापमान शून्य से नीचे 0.9 डिग्री सेल्सियस रहा। घाटी में तापमान हिमांक बिंदु के आसपास बना रहा जबकि लद्दाख के लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उपलब्ध तापमान आंकड़ों के अनुसार पुलवामा में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.3 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 0.0 डिग्री सेल्सियस और कोकरनाग में 0.2 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि काजीगुंड में भी न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस रहा। कुपवाडा में 1.5 डिग्री सेल्सियस और गुलमर्ग में 1.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। श्रीनगर हवाई अड्डे पर 0.8 डिग्री सेल्सियस और सोनमर्ग में 0.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। बडगाम और कोनिबल पंपोर में 1.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बारामूला में 3.7 डिग्री सेल्सियस और कुलगाम में 3.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
जम्मू डिवीजन में जम्मू हवाई अड्डे पर न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया इसके बाद कठुआ में 15.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। जम्मू शहर और कटरा दोनों में 14.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
भदरवाह में 4.8 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में 6.7 डिग्री सेल्सियस, राजौरी में 7.2 डिग्री सेल्सियस और किश्तवार में 8.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
इस बीच लद्दाख में शून्य से नीचे तापमान का प्रकोप जारी रहा। लेह में शून्य से नीचे 4.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो जम्मू कश्मीर और लद्दाख में सबसे कम तापमान है। कारगिल में तापमान शून्य से नीचे 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि नुब्रा घाटी में तापमान शून्य से नीचे 0.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

