home page

कुलगाम व बारामुला के भाजपा नेता ने उपराज्यपाल से की मुलाकात

 | 
कुलगाम व बारामुला के भाजपा नेता ने उपराज्यपाल से की मुलाकात


जम्मू, 24 जुलाई (हि.स.)।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और कुलगाम के पूर्व जिला अध्यक्ष जुबैर गनी ने आज उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की और जनहित के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

वहीं बारामूला भाजपा युवा अध्यक्ष शफकत अब्दुल्ला के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भी उपराज्यपाल से मुलाकात की और खेल अवसंरचना के विकास, अल्पसंख्यक समुदायों के कल्याण, युवा सशक्तिकरण और बारामूला के अन्य विकास संबंधी मुद्दों को समक्ष रखा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह