home page

जीडीसी बिलावर में कबड्डी मुकाबले, नशामुक्ति का दिया संदेश

 | 
जीडीसी बिलावर में कबड्डी मुकाबले, नशामुक्ति का दिया संदेश


बिलावर, 30 अगस्त (हि.स.)। राजकीय डिग्री कॉलेज बिलावर में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं के लिए कबड्डी मुकाबलों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित कर खेल, फिटनेस और नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।

कॉलेज के एक्टिविटी क्लब, स्पोर्ट्स कमेटी, एनसीओआरडी कमेटी और आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में प्राचार्य डॉ. अलका शर्मा के संरक्षण में आयोजित मुकाबलों में लड़कों और लड़कियों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खिलाड़ियों ने टीम भावना, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्यार्थियों को नियमित खेल गतिविधियों से जुड़ने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने मुकाबलों में भाग लेने वाली टीमों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम का समापन ‘फिट युवा, स्वस्थ युवा और नशामुक्त युवा’ के संदेश के साथ हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया