home page

जम्मू नगर निगम ने 'कैच द रेन 2026' जल संरक्षण अभियान शुरू किया

 | 

जम्मू,, 30 जुलाई (हि.स.)।

भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के निर्देशों के तहत जम्मू नगर निगम ने जल शक्ति मंत्रालय के सहयोग से 'कैच द रेन 2026' अभियान की शुरुआत की है। 30 दिनों तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण, जल स्रोतों के संरक्षण और जनभागीदारी के माध्यम से जल संरक्षण को बढ़ावा देना है। जम्मू नगर निगम के आयुक्त डॉ. देवांश यादव ने कहा कि इस अभियान को जन आंदोलन बनाने के लिए नागरिकों, शिक्षण संस्थानों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों और बाजार संघों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

जल शक्ति विभाग के कार्यकारी अभियंता तरजिंदर सिंह के नेतृत्व में आयोजित जनजागरूकता कार्यक्रम में स्कूली छात्रों और स्थानीय लोगों को जल संरक्षण तथा वर्षा जल संचयन के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। अभियान के तहत शहरभर में जागरूकता कार्यक्रम, 'जल संवाद' और सामुदायिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी तथा विभिन्न माध्यमों से लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता