home page

जम्मू नगर निगम ने गंग्याल में चलाया मेगा अतिक्रमण विरोधी अभियान

 | 

जम्मू,, 21 फ़रवरी (हि.स.)।

जम्मू नगर निगम ने गंग्याल क्षेत्र में आज मेगा अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। अभियान की अगुवाई ज्वाइंट कमिश्नर अब्दुल सत्तार ने की। इस दौरान मुख्य सड़क के किनारे लगाए गए कई अवैध खोखों को ध्वस्त किया गया, दुकानों के सामने लगाए गए षेड तोड़े गए और कई दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर रखे गए तंदूर भी जब्त किए गए। निगम ने पूरे अभियान में जो भी अवैध पाया उसे जब्त कर लिया।

इससे पहले वार्ड नंबर 56 और 57 के रिहायशी क्षेत्रों में सैनिटेशन ड्राइव के तहत जांच की गई थी ताकि इलाके में सफाई और नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता