home page

रणबीरश्वर मंदिर में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

 | 

जम्मू,, 23 मार्च (हि.स.)।

जम्मू नगर निगम ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत रणबीरश्वर मंदिर में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान हेल्थ ऑफिसर डॉ. विनोद शर्मा ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया और समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता