home page

जम्मू में 15वीं जेके यूटी शूटिंग चैंपियनशिप का पदक वितरण समारोह आयोजित

 | 

जम्मू,, 06 अगस्त (हि.स.)।

जम्मू-कश्मीर राइफल एसोसिएशन की ओर से 15वीं जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश शूटिंग चैंपियनशिप की सफलता के उपलक्ष्य में आज जम्मू में पदक वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता युवा सेवा एवं खेल निदेशालय, जम्मू-कश्मीर की महानिदेशक अनुराधा गुप्ता ने की। इस अवसर पर चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निशानेबाजों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन होटल अनुथम जम्मू में किया गया जहां खेल अधिकारियों, शूटिंग खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने भाग लिया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन युवा निशानेबाजों को प्रोत्साहित करने और जम्मू-कश्मीर में शूटिंग खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता