मौलाना आजाद स्टेडियम समारोह के लिए 29 पार्किंग स्थल निर्धारित
| Aug 13, 2026, 19:06 IST
जम्मू,, 13 अगस्त (हि.स.)।
मौलाना आजाद स्टेडियम में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यातायात और पार्किंग व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए 29 निर्धारित पार्किंग स्थलों की पहचान की है।
इन पार्किंग स्थानों पर समारोह में आने वाले लोगों के वाहनों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के दौरान शहर में बढ़ने वाले यातायात को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सुरक्षा एजेंसियों का सहयोग करें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

