home page

जम्मू-कश्मीर में दूध के दाम 5 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए

 | 

जम्मू,, 07 जून (हि.स.)।

जम्मू-कश्मीर डेयरी फार्मर्स एसोसिएशन ने पूरे केंद्र शासित प्रदेश में दूध के नए दरों को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश जारी किए हैं। संगठन ने दूध की बिक्री कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह फैसला बढ़ती उत्पादन लागत को देखते हुए और डेयरी किसानों के हितों की रक्षा के उद्देश्य से लिया गया है। अध्यक्ष संदीप सिंह चिब द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह बढ़ोतरी तुरंत लागू होगी और अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। निर्देशों के अनुसार, पूरी बढ़ी हुई राशि या कम से कम 5 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि सीधे किसानों तक पहुंचाई जानी चाहिए ताकि उन्हें उचित लाभ मिल सके। साथ ही सभी दूध विक्रेताओं, प्रोसेसरों, डीलरों, सहकारी समितियों और दुकानदारों को नए रेट सख्ती से लागू करने और किसी भी प्रकार की कटौती न करने के निर्देश दिए गए हैं। संगठन ने चेतावनी दी है कि उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता