जेकेबोस ने 25 जुलाई को होने वाली 11वीं कक्षा की सालाना प्राइवेट/बाय-एनुअल परीक्षा स्थगित कर दी
श्रीनगर, 24 जुलाई(हि.स.)। जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन ने शुक्रवार को बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफ़िकेशन का हवाला देते हुए 25 जुलाई 2026 को होने वाली हायर सेकेंडरी पार्ट-I (कक्षा 11वी) की सालाना (प्राइवेट)/बाय-एनुअल 2026 परीक्षा को टालने की घोषणा की।
डायरेक्टर एकेडमिक्स डॉ. परवीन सिंह की ओर से जारी एक नोटिफ़िकेशन के अनुसार शनिवार, 25 जुलाई 2026 को होने वाली परीक्षा को टाल दिया गया है और परीक्षा की नई तारीख की जानकारी अलग से दी जाएगी। हालांकि बोर्ड ने साफ़ किया है कि जम्मू और कश्मीर स्टेट ओपन स्कूल (जेके एसऔएस) की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं जम्मू, श्रीनगर, लेह और करगिल सेंटरों पर पहले से तय डेट शीट के अनुसार ही होंगी।
जेकेबोस ने सभी संबंधित लोगों और छात्रों को सलाह दी है कि वे बदली हुई परीक्षा समय-सारणी के बारे में आगे की जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफ़िकेशन देखते रहें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

