home page

जेकेएएस अधिकारी सनम मंसूर का तबादला

 | 

जम्मू, 13 मार्च(हि.स.)। जम्मू-कश्मीर सरकार ने जेकेएएस अधिकारी सनम मंसूर के स्थानांतरण का आदेश दिया है जो गृह विभाग में सरकार के उप सचिव के रूप में कार्यरत थे।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, मंसूर को प्रशासन के हित में स्थानांतरित कर दिया गया है और विभाग में समायोजन के अगले आदेशों की प्रतीक्षा करने का निर्देश दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता