जेकेएएस अधिकारी परविंदर कौर जम्मू में राहत संगठन (प्रवासी) के उप-आयुक्त के पद पर तैनात
| Oct 19, 2026, 21:52 IST
जम्मू, 19 अक्टूबर(हि.स.)। जम्मू-कश्मीर सरकार ने जेकेएएस अधिकारी परविंदर कौर को जम्मू में राहत संगठन (प्रवासी) के उप-आयुक्त के पद पर तैनात किया यह पद खाली था।
सरकारी आदेश के अनुसार इससे पहले कौर डोडा जिले में रजिस्ट्रार के पद पर तैनात थीं और उनके पास डोडा के जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी) के महाप्रबंधक का अतिरिक्त प्रभार भी था।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

