home page

पीपुल्स कॉन्फ्रेंस प्रमुख सज्जाद लोन को पिता की पुण्यतिथि पर नजरबंद किया गया

 | 

श्रीनगर, 21 मई (हि.स.)।। पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन को उनके पिता की 24वीं पुण्यतिथि पर नजरबंद कर दिया गया है। पार्टी ने गुरुवार को यह दावा किया।

अब्दुल गनी लोन की 21 मई, 2002 को आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी जब वे हुर्रियत कॉन्फ्रेंस की एक रैली से लौट रहे थे। यह रैली मीरवाइज मौलवी मोहम्मद फारूक को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित की गई थी जिनकी 12 साल पहले इसी दिन आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी।

जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस ने एक बयान में कहा, जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस शहीद अब्दुल गनी लोन की पुण्यतिथि पर अपने अध्यक्ष और हंदवारा विधायक सज्जाद गनी लोन को नजरबंद किए जाने की कड़ी निंदा करती है।

पार्टी ने अध्यक्ष और हंदवारा विधायक को नजरबंद किए जाने को अलोकतांत्रिक बताया।

पार्टी ने कहा, ऐसे कृत्य जनभावना को ठेस पहुंचाते हैं और लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह