home page

सांबा के नड ब्लॉक के दडुई गांव में सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके में चलाया व्यापक तलाशी अभियान

 | 

सांबा, 07 मार्च (हि.स.)। जिला सांबा के नड ब्लॉक के दडुई गांव में सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके में व्यापक तलाशी अभियान चलाया जिला सांबा के नड ब्लॉक के दडुई गांव में बीती रात संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके में व्यापक तलाशी अभियान चलाया।

जानकारी के अनुसार देर रात एक स्थानीय व्यक्ति के घर के बाहर कुछ संदिग्ध हलचल देखी गई जिसके बाद तुरंत पुलिस और सेना को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और सेना की टीमें मौके पर पहुंचीं और इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। रातभर सुरक्षा एजेंसियों ने आसपास के क्षेत्र में गहन तलाशी ली। वहीं शनिवार सुबह भी अभियान जारी रखा गया ताकि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति का पता लगाया जा सके।

स्थानीय व्यक्ति के अनुसार देर रात किसी ने उनके घर का गेट खटखटाया। जब वह बाहर जाने लगा तो उसे दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए जो उसे देखते ही मौके से भाग निकले। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और सुरक्षा एजेंसियां आसपास के इलाकों में भी नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल सुरक्षा बल मामले की जांच कर रहे हैं और इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / SONIA LALOTRA