शोपियां में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मादक पदार्थों के व्यापार से प्राप्त धन से अर्जित आवासीय संपत्ति जब्त की
शोपियां, 09 मार्च (हि.स.)। मादक पदार्थों से संबंधित गतिविधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत शोपियां पुलिस ने खसरा संख्या 243 के अंतर्गत ज़राकान केलर निवासी गुलाम मोहम्मद खंडे के स्वामित्व वाले 55,21,189 मूल्य के दो मंजिला आवासीय मकान को जब्त कर लिया है।
यह संपत्ति मादक पदार्थों की अवैध बिक्री से प्राप्त धन से अर्जित की गई थी। तदनुसार केलर पुलिस स्टेसशन के केस एफआईआर संख्या 49/2025 के तहत संपत्ति जब्त की गई।
जब्ती की प्रक्रिया विधिवत गठित पुलिस दल, कार्यकारी मजिस्ट्रेट, लंबरदार और चौकीदार की उपस्थिति में की गई जिसमें सभी कानूनी प्रक्रियाओं और प्रोटोकॉल का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया गया।
शोपियन पुलिस मादक पदार्थों से संबंधित अपराधों से निपटने के लिए अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराती है और जनता से मादक पदार्थों की तस्करी या उससे संबंधित गतिविधियों के बारे में किसी भी जानकारी के साथ आगे आने का आग्रह करती है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / SONIA LALOTRA

