home page

रियासी पुलिस टीमों ने मवेशी तस्करी के दो प्रयासों को सफलतापूर्वक विफल किया, मवेशियों को बचाया और इसमें शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया

 | 

रियासी, 09 मार्च (हि.स.)। रियासी जिला पुलिस जिले में अवैध गतिविधियों और मवेशी तस्करी के खिलाफ अपनी कड़ी कार्रवाई जारी रखे हुए है। अरनास पुलिस स्टेशन में दर्ज दो अलग-अलग मामलों में पुलिस टीमों ने मवेशी तस्करी के प्रयासों को सफलतापूर्वक विफल किया, मवेशियों को बचाया और इसमें शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पहली घटना में पुलिस टीम द्वारा बंदर गांव के पास पैदल तीन मवेशियों को अवैध रूप से ले जा रहे दो आरोपियों को पकड़ने के बाद एफआईआर संख्या 17/2026 धारा 223 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस दल ने संदिग्धों को रोका और मवेशियों को बचाया। आरोपियों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

एक अन्य मामले में पुलिस स्टेशन अरनास की एक टीम ने चेकिंग पॉइंट स्थापित किया और पंजीकरण संख्या जेके02 बीएक्स 986 वाली टाटा मोबाइल गाड़ी को रोका, जिसके बाद एफआईसआर सख्या 18/2026 धारा 223 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान गाड़ी में तीन मवेशी लदे पाए गए। पूछताछ करने पर चालक मवेशियों के परिवहन के संबंध में कोई वैध अनुमति या संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं कर सका। तदनुसार आरोपी चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और गाड़ी को मवेशियों सहित जब्त कर लिया गया।

दोनों मामलों में बचाए गए मवेशियों को सुरक्षित रूप से हिरासत में ले लिया गया है और तस्करी नेटवर्क में अन्य लोगों की संलिप्तता का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता