home page

रामबन में रंग-बिरंगे फूलों की खूबसूरती के बीच ट्यूलिप गार्डन का भव्य उद्घाटन

 | 

रामबन 25 मार्च (हि.स.)। जम्मू संभाग के रामबन में रंग-बिरंगे फूलों की खूबसूरती के बीच ट्यूलिप गार्डन का भव्य उद्घाटन किया गया जहां बड़ी संख्या में पर्यटक उमड़ पड़े। भव्य स्वागत और उद्घाटन के बाद विधायक ने जम्मू के फ्लोरीकल्चर डायरेक्टर विवेक मोदी, फ्लोरीकल्चर के जॉइंट डायरेक्टर विक्रांत शर्मा और उधमपुर के असिस्टेंट फ्लोरीकल्चर ऑफिसर पवन कुमार के साथ गार्डन का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों से गार्डन की बारीकियों और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के बारे में बात की, साथ ही उन्होंने पर्यटकों से भी बातचीत की।

मीडियाकर्मियों से बात करते हुए विधायक ने कहा कि ट्यूलिप गार्डन की स्थापना के बाद से पर्यटकों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ रही है और इस साल भी पर्यटकों की अच्छी आमद की उम्मीद है, जिससे न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

फ्लोरीकल्चर डायरेक्टर विकास मोदी के अनुसार, 35 कनाल में फैले इस गार्डन के बीच में एक फव्वारा है और इसमें 25 अलग-अलग किस्मों के 2 लाख से ज़्यादा ट्यूलिप हैं।

जैसे ही ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन हुआ उत्साहित पर्यटक ट्यूलिप की मनमोहक किस्मों का आनंद लेने के लिए गार्डन के अंदर दौड़ पड़े।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / SONIA LALOTRA