home page

मेंढर बाजार में औचक निरीक्षन दुकानदारों द्वारा वसूले जा रहे दामों की जांच

 | 

पुंछ, 09 मार्च (हि.स.)। पुंछ जिले की सब-डिवीजन मेंढर के मेंढर कस्बे में सब्जियों और फलों के व्यापारियों द्वारा मनमाने दाम वसूलने की शिकायतों के बाद प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू की। विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम ने मेंढर बाजार में औचक निरीक्षण किया और दुकानदारों द्वारा वसूले जा रहे दामों की जांच की। निरीक्षण के दौरान जिन व्यापारियों के पास आधिकारिक रेट लिस्ट उपलब्ध नहीं पाई गई, उनके खिलाफ जुर्माना लगाया गया और चालान काटे गए।

प्रशासन ने सभी दुकानदारों को निर्देश दिया कि वे अपनी दुकानों पर अनुमोदित रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें, ताकि आम जनता से अतिरिक्त कीमत न वसूली जा सके। इस मौके पर दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यापारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / SONIA LALOTRA