बिश्नाह पुलिस न लापता महिला का पता लगाकर परिवार से मिलाया
| Mar 24, 2026, 20:09 IST
जम्मू 24 मार्च (हि.स.)। बिश्नाह पुलिस स्टेशन ने जम्मू जिले के बिश्नाह तहसील की निवासी एक लापता महिला (नाम गुप्त रखा गया है) का सफलतापूर्वक पता लगाया जो 06-03-2026 से लापता थी।
लापता होने की सूचना मिलते ही बिश्नाह पुलिस स्टेशन के एसएचओ, इंस्पेक्टर राकेश सिंह जमवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने निरंतर तलाशी अभियान चलाया और तकनीकी सहायता और जमीनी पूछताछ सहित सभी उपलब्ध संसाधनों का उपयोग किया। अथक प्रयासों के बाद लापता महिला का पता लगा लिया गया।
इसके बाद सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद, उसे सुरक्षित रूप से उसके परिवार से मिला दिया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / SONIA LALOTRA

