जावेद राणा ने पाठ्यक्रम से इकबाल और सर सैयद को हटाने का विरोध किया
| Mar 23, 2026, 16:35 IST
जम्मू,, 23 मार्च (हि.स.)।
जम्मू-कश्मीर के मंत्री जावेद अहमद राणा ने जम्मू विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम से अल्लामा मोहम्मद इकबाल और सर सैयद अहमद खान को हटाने के प्रस्तावित फैसले की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने इसे “हास्यास्पद और बौद्धिक तोड़फोड़” करार देते हुए कहा कि यह कदम उच्च शिक्षा के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है। मंत्री ने कहा कि ऐसे महान विचारकों को हटाना न केवल शैक्षणिक गुणवत्ता को कमजोर करेगा बल्कि विश्वविद्यालय को वैचारिक संकीर्णता की ओर भी ले जाएगा।
उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से अपील की कि अकादमिक स्वायत्तता का उपयोग जिम्मेदारी से किया जाए और विविध विचारों तथा बौद्धिक बहस को बढ़ावा दिया जाए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

