जम्मू- कश्मीर के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना
जम्मू, 07 जुलाई (हि.स.)। श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र ने 7 और 8 जुलाई को जम्मू और कश्मीर के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान लगाया है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश, संक्षिप्त तीव्र बौछारें और गरज के साथ तूफान आने की संभावना है।जम्मू डिवीजन में कुछ स्थानों पर देर रात और सुबह के शुरुआती घंटों में भारी बारिश होने की आशंका है। कुछ क्षेत्रों में दोपहर के दौरान भी हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।
मौसम विभाग ने कहा कि कश्मीर डिवीजन के कई जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, साथ ही कुछ स्थानों पर संक्षिप्त तीव्र बौछारें भी पड़ सकती हैं, खासकर दोपहर और सुबह के शुरुआती घंटों में। 9 और 10 जुलाई के लिए विभाग ने कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान लगाया है साथ ही कुछ स्थानों पर संक्षिप्त तीव्र भारी बौछारें पड़ने की भी संभावना है। 11 से 12 जुलाई तक जम्मू और कश्मीर में कई स्थानों पर एक या दो बार बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की आशंका है जबकि कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश और संक्षिप्त तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग ने अपनी सलाह में 7, 8 और 11 जुलाई को भारी बारिश और भीषण बौछारों की संभावना जताई है खासकर दोपहर और सुबह के शुरुआती घंटों में।
मौसम विभाग ने अपनी सलाह में 7, 8 और 11 जुलाई को भारी बारिश और भीषण बौछारों की संभावना जताई है खासकर दोपहर और सुबह के शुरुआती घंटों में। विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि चिनाब घाटी और पीर पंजाल पर्वतमाला के संवेदनशील स्थानों पर अचानक बाढ़, भूस्खलन और कीचड़ का भूस्खलन हो सकता है। निवासियों और यात्रियों को सलाह दी गई है कि भारी बारिश के दौरान नालों, नदियों और कीचड़ के भूस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों से दूर रहें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

