उपराज्यपाल ने किश्तवार के प्राचीन श्री गौरी शंकर मंदिर में किए दर्शन
| Jun 6, 2026, 19:01 IST
किश्तवाड़, 06 जून (हि.स.)। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज किश्तवार के सरकूट स्थित प्राचीन श्री गौरी शंकर मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश की शांति और समृद्धि तथा सभी के कल्याण के लिए प्रार्थना की।
अपने दौरे के दौरान उपराज्यपाल ने जन प्रतिनिधियों और स्थानीय निवासियों द्वारा रखी गई मांग पर ध्यान दिया और जिला प्रशासन को मंदिर के पास स्थित तालाब के जीर्णोद्धार के लिए उचित उपाय करने का निर्देश दिया।
इस दौरे में उपराज्यपाल के साथ जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विपक्ष के नेता सुनील शर्मा, किश्तवार से विधायक सुश्री शगुन परिहार, किश्तवार के उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

