home page

उपराज्यपाल ने नागरोटा के कोल कंडोली मंदिर से श्री माता वैष्णो देवी जी प्राचीन मार्ग पवित्र छड़ी यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

 | 

जम्मू, 22 मार्च (हि.स.)। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को नागरोटा के ऐतिहासिक कोल कंडोली मंदिर से 24वीं श्री माता वैष्णो देवी जी प्राचीन मार्ग पवित्र छड़ी यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उपराज्यपाल ने छड़ी यात्रा की प्रथम पूजा में भाग लिया जो इस आध्यात्मिक यात्रा के प्रारंभ का प्रतीक है। उन्होंने पवित्र मंदिर में मत्था टेका और सभी की शांति, समृद्धि और कल्याण के लिए प्रार्थना की।

उपराज्यपाल ने श्रद्धालुओं से बातचीत भी की और इस शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

पवित्र ज्योति लेकर छड़ी यात्रा पारंपरिक विरासत मार्ग से होते हुए बाम्याल स्थित ओली माता मंदिर पहुंची।

सुश्री देवयानी राणा नागरोटा विधानसभा सदस्य, माता वैष्णो देवी जी प्राचीन मार्ग श्राइन संस्था के सदस्य, वरिष्ठ अधिकारी, प्रमुख नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी ध्वजारोहण समारोह में शामिल हुए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / SONIA LALOTRA