home page

झेलम नदी में गिरे 3 लोग, 2 के डूबने की आशंका, 1 को बचाया

 | 

बांदीपोरा, 08 मई (हि.स.)। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के हाजिन इलाके में शुक्रवार को झेलम नदी में गिरे तीन लोगों में से दो के डूबने की आशंका है, जबकि एक को बचा लिया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना तब हुई जब तीनों नदी किनारे अपने तंबू धो रहे थे। उन्होंने बताया कि उनमें से एक गलती से नदी में गिर गया जबकि अन्य दो उसे बचाने के प्रयास में पानी में कूद गए लेकिन तेज धारा में बह गए। एक व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने बचा लिया और पास के एक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जबकि दो अन्य अभी भी लापता हैं। पुलिस और स्थानीय स्वयंसेवकों सहित बचाव दल लापता लोगों की तलाश में जुट गए हैं। पीड़ितों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह