home page

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आईईडी बरामद, इलाका घेराबंदी में

 | 

राजौरी, 05 फ़रवरी (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के खाबलान इलाके में गुरुवार को एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद की गई।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि संदिग्ध वस्तु की सूचना मिलते ही सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और उसकी पहचान आईईडी के रूप में की। इसके बाद बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) को विस्फोटक उपकरण को निष्क्रिय करने के लिए बुलाया गया। एहतियात के तौर पर इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और आगे की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह