जम्मू-कश्मीर गृह विभाग ने कारागार विभाग में तबादलों और नियुक्तियों के दिए आदेश
जम्मू, 02 मार्च (हि.स.)।
जम्मू-कश्मीर गृह विभाग ने कारागार विभाग में तत्काल प्रभाव से कई तबादलों और नियुक्तियों के आदेश दिए हैं।
गृह विभाग द्वारा जारी सरकारी आदेश संख्या 145-गृह, दिनांक 2 मार्च, 2026 के अनुसार शेख जुल्फकार आजाद जो वर्तमान में श्रीनगर केंद्रीय जेल के अधीक्षक के पद पर तैनात हैं को उनके मूल विभाग, जम्मू-कश्मीर पुलिस में वापस भेज दिया गया है। आदेश में आगे कहा गया है कि तीन पुलिस अधिकारियों को जम्मू-कश्मीर कारागार विभाग में प्रतिनियुक्त किया गया है। चौधरी इफ्तिखार अहमद को जिला जेल पुंछ का अधीक्षक; रयाज इकबाल तांत्रे को जिला जेल अनंतनाग का अधीक्षक और एजाज अहमद मलिक को विशेष जेल पुलवामा का अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
इस बीच सबा शॉल का तबादला कर उन्हें श्रीनगर केंद्रीय जेल की जेल अधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है जबकि मुश्ताक अहमद मल्ला को जम्मू-कश्मीर के जेल उपमुख्यमंत्री के सहायक अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त डीएसपी सुनील कुमार को किश्तवाड जिला जेल का जेल अधीक्षक बनाया गया है। यह आदेश उपराज्यपाल के आदेशानुसार गृह विभाग के प्रधान सचिव द्वारा जारी किया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

