स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के कर्मचारियों ने सरकार को दी चेतावनी
जम्मू 06 मार्च (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर में स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी दी है। जम्मू और कश्मीर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा संयुक्त कार्य समिति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि अगर सरकार द्वारा जारी आदेश (20-01-2026) को वापस नहीं लिया गया तो पूरे जम्मू-कश्मीर में 12 मार्च 2026 को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल करेंगे।
समिति ने स्पष्ट किया कि इस हड़ताल के दौरान यदि किसी मरीज को कोई परेशानी या नुकसान होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार पर होगी।
समिति ने सरकार से अपील की है कि कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से लिया जाए और विवादित आदेश को तत्काल वापस लिया जाए।
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने आदेश वापस नहीं लिया तो हड़ताल तय समय पर प्रभावी तरीके से लागू की जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / SONIA LALOTRA

