home page

सरकार ने सूचना विभाग में 17 सूचना अधिकारियों को नियमित और पदोन्नत किया

 | 

जम्मू, 25 मई (हि.स.)। जम्मू और कश्मीर सरकार ने सोमवार को सूचना विभाग में 17 प्रभारी सूचना अधिकारियों और सहायक सूचना अधिकारियों को सूचना अधिकारी और समकक्ष पदों पर नियमित करने और पदोन्नत करने का आदेश दिया।

सूचना विभाग द्वारा जारी सरकारी आदेश संख्या 17-जेके(आईडी) दिनांक 25 मई, 2026 के अनुसार पदोन्नत अधिकारियों को वेतन स्तर-8 (47,600–1,51,100) में रखा गया है। पदाधिकारियों में शौकत अहमद खान, रियाज अहमद फजिली, परशोत्तम दास, राजिंदर पॉल सिंह, गुलशन सुम्ब्रिया, मजीब अहमद गनई, गुलशन आरा, अशोक कुमार शर्मा, सैयद गुलाम जीलानी कादिरी, शब्बीर अहमद भट, गुरप्रीत सिंह, लियाकत अली मीर, मोहम्मद ओवैस गुरकू, नाट्यपाल सिंह, परवेज अहमद लोन, सज्जाद अहमद शाह और हरदीप सिंह चौधरी शामिल हैं।

आदेश में कहा गया है कि शौकत अहमद खान, रियाज़ अहमद फ़ाज़िली और परशोत्तम दास को 5 सितंबर, 2018 से नियमित कर दिया गया है जबकि शेष अधिकारियों की पदोन्नति भविष्य में प्रभावी होगी।

सरकार ने आगे स्पष्ट किया कि पदोन्नति सक्षम न्यायालयों में लंबित किसी भी रिट याचिका के परिणाम के अधीन रहेगी। अधिकारी अगले आदेश तक अपने वर्तमान पदों पर कार्य करते रहेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता