home page

जम्मू-कश्मीर में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान

 | 

जम्मू,, 12 सितंबर (हि.स.)।

भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक महीने का सेवा संकल्प अभियान आयोजित करेगी। इस दौरान पार्टी की ओर से 13 अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

भाजपा नेता डॉ. निर्मल सिंह और महासचिव बलदेव सिंह बिलावरिया ने आज अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रमों के जरिए सेवा और जनकल्याण से जुड़ी गतिविधियों पर जोर दिया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता