बीजेपी ने कहा, अशोक कौल ने न इस्तीफा दिया, न संगठन से हटाए गए
जम्मू,, 26 सितंबर (हि.स.)।
जम्मू-कश्मीर बीजेपी ने स्पष्ट किया है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के प्रदेश महामंत्री (संगठन) अशोक कौल ने न तो अपने पद से इस्तीफा दिया है और न ही उन्हें संगठन से हटाया गया है।
बीजेपी प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर के अनुसार अशोक कौल ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में करीब 12 वर्षों तक संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी संभालने के बाद अपना कार्यकाल पूरा किया है। पार्टी के मुताबिक उम्र और व्यक्तिगत परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने संगठनात्मक जिम्मेदारियां छोड़कर अपने मूल संगठन में लौटने का निर्णय लिया है। यह स्पष्टीकरण सोशल मीडिया पर उनके इस्तीफे या हटाए जाने से जुड़ी खबरों के बाद सामने आया है। पार्टी ने मीडिया संस्थानों और पत्रकारों से अपील की है कि खबर प्रकाशित या प्रसारित करने से पहले अधिकृत स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

