home page

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा की अगुवाई में संगठनात्मक बैठक आयोजित

 | 

जम्मू,, 11 नवंबर (हि.स.)।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों से उनके कामकाज की जानकारी ली गई और संगठन की गतिविधियों की समीक्षा की गई। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही पार्टी के कामकाज को बेहतर बनाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता