home page

बारामूला की बैतुल मुक़र्रम मस्जिद में बड़ी अकीदत के साथ नमाज़ अदा की गई

 | 

बारामुला, 20 मार्च (हि.स.)। रमज़ान-उल-मुबारक के आख़िरी जुमे जिसे जुमात-उल-विदा कहा जाता है के मौके पर आज बारामूला की बैतुल मुक़र्रम मस्जिद में बड़ी अकीदत और एहतराम के साथ नमाज़ अदा की गई।

इस मौके पर हज़ारों की तादाद में लोगों ने मस्जिद में इकट्ठा होकर नमाज़ अदा की और मुल्क व कौम की तरक्की, अमन-ओ-अमान और खुशहाली के लिए खास दुआएं मांगीं। नमाज़ के दौरान माहौल बेहद रूहानी रहा, जहां लोगों ने अश्क भरी आंखों के साथ मुक़द्दस महीने रमज़ान को अलविदा कहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / SONIA LALOTRA