अयातुल्ला सैय्यद अली खामेनेई की मौत को लेकर जम्मू-कश्मीर के सुम्बल क्षेत्र में विरोध रैली
बांदीपोरा, 02 मार्च (हि.स.)।
अयातुल्ला सैय्यद अली खामेनेई की शहादत की खबर के बाद जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के सुम्बल क्षेत्र में सोमवार को व्यापक विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। इंदरकूट से इरिगेशन कॉलोनी तक हजारों लोगों ने रैली निकालकर शोक और एकजुटता जताई। प्रदर्शन के मद्देनजर पूरे इलाके में बंद का असर रहा जबकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई।
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला सैय्यद अली खामेनेई की शहादत के बाद सुम्बल के इंदरकूट से हजारों प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को इंदरकूट से इरिगेशन कॉलोनी सुम्बल तक विरोध रैली निकाली। जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में पुरुषों और युवाओं ने नारे लगाए और एकजुटता दिखाई।
पूरे इलाके में पूरी तरह से शटडाउन रहा, दुकानें और बिजनेस प्रतिष्ठान बंद रहे। शटडाउन का आह्वान कल मौलवी उमर फारूक ने किया था। इस बीच कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियात के तौर पर सुम्बल में संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया था।
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

