home page

श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ड्रॉप गेट पर सेना का जवान प्रतिबंधित पदार्थ के साथ गिरफ्तार

 | 

श्रीनगर, 04 अक्टूबर (हि.स.)। सुरक्षाबलों ने रविवार को श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ड्रॉप गेट पर सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया है। उसके सामान से कुछ प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किए गए थे।

अधिकारियों के मुताबिक पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने सेना के जवान को पकड़ा और उसके पास से पोस्ता भूसा और गांजे जैसा पदार्थ बरामद किया। बरामद किए गए प्रतिबंधित पदार्थों में 213 ग्राम पोस्ता भूसा और 69 ग्राम गांजे जैसा पदार्थ शामिल था।

उन्होंने बताया कि कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह