जम्मू के रिंग रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, 3 घायलों में एक की मौत
| Mar 9, 2026, 19:48 IST
जम्मू, 09 मार्च (हि.स.)। जम्मू के मीरां साहिब क्षेत्र में रिंग रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक डंपर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत उपचार के लिए जीएमसी लाया गया जहां एक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान आरिफ (18) पुत्र धनिया निवासी मीरां साहिब, जम्मू के रूप में हुई है। वहीं हादसे में घायल पंकज (22) पुत्र अक्षय कुमार निवासी नगरोटा और गफूर (20) पुत्र मोहम्मद बशीर निवासी नगरोटा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / SONIA LALOTRA

