home page

राजौरी पुलिस ने 51 मवेशियों को बचाया, पाँच गाड़ियाँ ज़ब्त

 | 

राजौरी, 21 जून (हि.स.)। मवेशियों की अवैध तस्करी के ख़िलाफ़ चल रहे अभियान के तहत थन्नामंडी पुलिस स्टेशन ने नाका चेकिंग के दौरान पाँच ऐसी गाड़ियों को रोका जिनमें बिना ज़रूरी मंज़ूरी के मवेशियों को ले जाया जा रहा था। जिन गाड़ियों को रोका गया उनमें से जेके11जी-4058 में 04 मवेशी, जेके11सी-3972 में 19 मवेशी जेके 11एफ-5286 में 18 मवेशी, जेके11डी-0352 में 05 मवेशी, जेके11ए-2475 में 05 मवेशी गैर कानूनी रूप से ले जाये जा रहे थे। कुल मिलाकर 51 मवेशियों को सक्षम अधिकारी से ज़रूरी मंज़ूरी के बिना ले जाया जा रहा था।

इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू की गई और थन्नामंडी पुलिस स्टेशन में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए।

सभी मवेशियों को बचा लिया गया है और गाड़ियों को ज़ब्त कर लिया गया है। इन मामलों की जाँच चल रही है ताकि मवेशियों के स्रोत और मंज़िल का पता लगाया जा सके और अवैध परिवहन नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह