home page

जे डी एस गुरुकुल कठुआ में वार्षिक दिवस धूमधाम से मनाया, विधायक डॉ. भारत भूषण रहे मुख्य अतिथि

 | 
जे डी एस गुरुकुल कठुआ में वार्षिक दिवस धूमधाम से मनाया, विधायक डॉ. भारत भूषण रहे मुख्य अतिथि


कठुआ, 24 फरवरी (हि.स.)। जे डी एस गुरुकुल कठुआ ने अपने विद्यालय परिसर में वार्षिक दिवस उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर विधायक कठुआ डॉ. भारत भूषण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन जोगिंदर शर्मा ने की।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं जिनमें नशा विरोधी संदेश, ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित प्रस्तुति, भांगड़ा और देश की विविध सांस्कृतिक झलकियां शामिल रहीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। अपने संबोधन में डॉ. भारत भूषण ने नशे के खिलाफ समाज, अभिभावकों, स्कूल और पुलिस के संयुक्त प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया और विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा की। इस अवसर पर विद्यालय के उपप्रधानाचार्य संजय सहगल ने वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि मुख्य अतिथि ने शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया